मुर्शिदाबाद में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बवाल, पथराव, बमबाजी, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया. पथराव और बमबाजी में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया. पथराव और बमबाजी में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. विस्फोट में एक महिला घायल हो गयी. घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट बुधवार शाम को हुआ. इसमें एक महिला घायल हो गयी. हम घटना की जांच कर रहे हैं. हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ.

उधर, पथराव और बमबाजी की भी खबर है.

हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. एक मकान की छत से कुछ लोगों को पथराव करते देखा गया. इसी बीच, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शक्तिपुर की घटना की निंदा की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola