राइस मिल में आग लगने से मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के कालसी गांव स्थित एक राइस मिल में सोमवार देर रात आग लगने से उक्त मिल के श्रमिकों में कोहराम मच गया

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के कालसी गांव स्थित एक राइस मिल में सोमवार देर रात आग लगने से उक्त मिल के श्रमिकों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना के बाद मेमारी पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इंजन के साथ पहुंचे. एक घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया. दमकल कर्मियों ने बताया की आग लगने का सटीक कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है. लेकिन प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण ही लगी. नुकसान को लेकर भी अभी तक सटीक ब्योरा नहीं मिल पाया है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि गोदाम में रखा लाखों का सामान खाक हो गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola