जेबीपुर : वृद्ध के गले से चेन छीन हो गया फरार

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में दो छिनताईबाजों ने एक वृद्ध के गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकले.

विज्ञापन

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में दो छिनताईबाजों ने एक वृद्ध के गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से वृद्ध की दुकान पर पहुंचे और तेल देने को कहा. तेल देने के दौरान एक युवक ने वृद्ध के दोनों हाथ को पकड़ लिया, जबकि दूसरे युवक ने गले से चेन छीन ली. इससे पहले, वृद्ध अपने आप को संभाल पाते, दोनों वहां से भाग निकले. घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. पुलिस दोनों को तलाश रही है. मालूम रहे कि पिछले दिनों ही एक वृद्धा के गले से सोने की चेन की छिनताई हुई थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola