पार्थ के करीबी को सीबीआइ ने फिर बुलाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 1:17 AM
सीबीआइ ने एक बार फिर महानगर के व्यवसायी व तृणमूल कांग्रेस के नेता संतू गांगुली (संटू) को पूछताछ के लिए तलब किया है.
संवाददाता, कोलकाता
सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में हुईं नियुक्तियों में भ्रष्टाचार व शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के समानांतर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) भी कर रही है. उक्त मामले में सीबीआइ ने एक बार फिर महानगर के व्यवसायी व तृणमूल कांग्रेस के नेता संतू गांगुली (संटू) को पूछताछ के लिए तलब किया है. गांगुली मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ही नहीं, बल्कि अन्य गिरफ्तार आरोपियों कुंतल घोष, अयन शील और सुजय कृष्ण भद्र (कालीघाटेर काकू) के भी करीबी माने जाते हैं.
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने गांगुली को एक सप्ताह के अंदर यहां निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ कार्यालय में हाजिर होने को कहा है. गौरतलब है कि पिछले महीने यानी अप्रैल में ही गांगुली से सीबीआइ के अधिकारियों ने पूछताछ की थी. केंद्रीय जांच एजेंसी पहले गांगुली के बेहला व अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चला चुकी है. सूत्रों की मानें, तो गिरफ्तार प्रमोटर अयन शील से पूछताछ में मिले तथ्यों से ही व्यवसायी गांगुली के नाम का पता चला था. अयन और कुंतल के वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जानकारी को लेकर भी सीबीआइ के अधिकारी गांगुली से कुछ जानकारी जुटाने की कोशिश करना चाहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










