लेकटाउन : तेज रफ्तार में पलटी कार, चालक गंभीर

घायल चालक अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घायल चालक अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर लेकटाउन. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन के वीआवपी रोड पर बेली ब्रिज के निकट रविवार सुबह तेज रफ्तार में जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक, जख्मी चालक का नाम मुकुंद साव है. घटना सुबह साढ़े छह बजे की है. मुकुंद हावड़ा का निवासी है. सुबह कार लेकर जाते समय ही वीआइपी रोड पर बेली ब्रिज के निकट कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में कार चला रहा था, जिस कारण से अनियंत्रित होकर कार दुर्घटना हो गयी. कार में अन्य किसी के नहीं होने के कारण बड़ी घटना टल गयी. हालांकि चालक की हालत गंभीर है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










