बीरभूम में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

उसे बेहोशी की हालत में ही पहले रामपुरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए जवान को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था, पर इस मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

कोलकाता. चौथे चरण के वोटिंग के दौरान सोमवार को बीरभूम लोकसभा क्षेत्र में पीकर थाना क्षेत्र में जाजीग्राम स्थित जागरणी पाठशाला के बूथ नंबर 203 में तैनात बीएसएफ के एएसआइ रैंक के एक सुरक्षाकर्मी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. मृतक बीएसएफ जवान का नाम महेंद्र सिंह बताया है. वह उत्तराखंड के रहने वाला था. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) कार्यालय की ओर से बताया गया है कि जवान ड्यूटी के दौरान ही अचानक बेहोश हो गया था. उसे बेहोशी की हालत में ही पहले रामपुरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए जवान को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था, पर इस मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीइओ कार्यालय की ओर से बताया गया है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में भी केंद्रीय पुलिस बल के एक जवान की मौत हुई थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola