बीएसएफ के एडीजी का उ. बंंगाल सीमांत का दौरा संपन्न

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), पूर्वी कमान रवि गांधी का चार दिवसीय उत्तर बंगाल सीमांत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का दौरा रविवार को संपन्न हो गया.
कोलकाता. बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), पूर्वी कमान रवि गांधी का चार दिवसीय उत्तर बंगाल सीमांत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का दौरा रविवार को संपन्न हो गया. दौरे के दौरान उन्होंने उत्तर बंगाल सीमांत के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दिन बीएसएफ अधिकारी श्री गांधी ने उत्तर बंगाल सीमांत के बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्वी कमान) ने सीमा पार अपराधों को रोकने और भारत-बांग्लादेश सीमा की प्रभावी ढंग से रक्षा करने के लिए उत्तर बंगाल सीमांत द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की. इस दिन श्री गांधी सीमा सुरक्षा बल (पूर्वी कमान), कोलकाता के मुख्यालय भी पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




