आमडांगा में भाजपा नेता के घर पर बमबाजी
उत्तर 24 परगना के आमडांगा के बेड़ाबेड़िया पंचायत के हरपाड़ा ग्राम में 168 नंबर बूथ इलाके में शनिवार की रात भाजपा नेता मोहम्मद आबू हेना के घर पर बमबाजी की गयी
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के आमडांगा के बेड़ाबेड़िया पंचायत के हरपाड़ा ग्राम में 168 नंबर बूथ इलाके में शनिवार की रात भाजपा नेता मोहम्मद आबू हेना के घर पर बमबाजी की गयी. भाजपा नेता के घर का कांच टूट गया है. आरोप है कि चार से पांच बम फेंके गये हैं. घर के मालिक अबू हेना ने शिकायत की है कि वह सीपीएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. इसे लेकर ही तृणमूल समर्थित लोगों ने हमला किया है. हालांकि तृणमूल ने आरोप को खारिज किया है. तृणमूल का कहना है कि बमबारी तृणमूल की संस्कृति नहीं है. यह भाजपा की संस्कृति है. मतदान से एक दिन पहले इलाके में बमबारी कर भाजपा लोगों को डराना और सुर्खियां बटोरने की कोशिश में लगी है. इस घटना से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए