बागी विष्णु प्रसाद पर लगाम कसने के लिए गुरुंग पर भाजपा को भरोसा

Updated:
विज्ञापन

कर्सियांग के बागी विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा पर लगाम कसने के लिए विमल गुरुंग पर भाजपा ने भरोसा जताया है

विज्ञापन

कोलकाता. कर्सियांग के बागी विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा पर लगाम कसने के लिए विमल गुरुंग पर भाजपा ने भरोसा जताया है. पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि शर्मा के खिलाफ बयानबाजी से बचते हुए बातचीत के माध्यम से प्रचार से दूर रखने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से अनुरोध किया गया है. जानकारी के मुताबिक इसी बीच शर्मा से बातचीत भी शुरू की गयी है. हालांकि शर्मा ने शनिवार को बताया कि उनके पास बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यदि उन पर किसी तरह का हमला हुआ तो इसके लिए मौजूदा सांसद व गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार होंगे. वह अब भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं. भाजपा इस समय विधायक को मनाने का रास्ता खोज रही है. पहाड़ के भाजपा अध्यक्ष कल्याण देवान ने कहा कि कौन क्या कह रहा है, इसे वह महत्व नहीं दे रहे हैं. इस समय हम पूरी तरह से प्रचार में व्यस्त हैं. वहीं भाजपा सूत्रों से पता चला है कि बागी विधायक के खिलाफ जो भी कदम उठाना होगा, वह चुनाव के बाद ही उठाया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola