झंडा लगाने को लेकर भाजपा नेता पर हमले का आरोप

Updated at : 06 May 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
झंडा लगाने को लेकर भाजपा नेता पर हमले का आरोप

पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के बलसीडांगा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर भाजपा के स्थानीय नेता की तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप है.

विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिल भातार थाना इलाके की घटना बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के बलसीडांगा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर भाजपा के स्थानीय नेता की तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम है. भाजपा का आरोप है की पार्टी का झंडा लगाने को लेकर भाजपा नेता के साथ तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौज और मारपीट की है. थाने में इसकी शिकायत भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ की है. तृणमूल का आरोप है कि मकान मालिक के इजाजत के बिना ही भाजपा द्वारा झंडा लगाया जा रहा था. इसे लेकर प्रतिवाद किया गया तो नोंकझोंक के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. तृणमूल का कहना है कि झंडा लगाने का जब घर की महिला ने विरोध किया तो महिला के साथ भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ की. तृणमूल ने दावा किया कि महिला की चीख सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और भाजपा नेता की पिटाई कर दी. शनिवार की रात बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भातार के बलसीडांगा गांव में घटी इस घटना के बाद तनाव फैल गया. भाजपा युवा मोर्चा बर्दवान मंडल के संयोजक सौमेन कारफा का अब बर्दवान में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सौमेन कारफा ने आरोप लगाया कि जब आगामी सात मई को भातार में शुभेंदु अधिकारी की सभा के लिए बलसीडांगा इलाके में झंडा लगा रहे थे तो तृणमूल के लोगों ने उन्हें लाठी, डंडों से घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की. बाद में पुलिस ने जाकर उन्हें बचाया. उनका आरोप है कि उन्होंने एक महिला को उनके ऊपर धकेल दिया ताकि उनके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा सके. यह दावा करते हुए कि इस घटना से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है, तृणमूल के राज्य प्रवक्ता प्रसेनजीत दास ने कहा कि जब घरवालों की अनुमति के बिना घर पर झंडा लगाया गया तो घर की महिला ने विरोध किया था. बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा भाजपा प्रभारी कृष्णा घोष ने कहा कि तृणमूल ने इस हमले की योजना बनायी थी. साथ ही उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से गलत हैं. यह भाजपा की संस्कृति नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola