सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

बीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी
बैरकपुर. खड़दह थाना अंतर्गत टीटागढ़ के टाटा गेट स्थित बीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना शनिवार देर रात की है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार उस रात बैरकपुर से सोदपुर की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बीटी रोड पर जा गिरा. इस बीच ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. खबर पाकर खड़दह थाने की पुलिस और सोदपुर ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है. मृत बाइक सवार का नाम सौमब्रत दे (42) बताया गया है. वह घोला थाना क्षेत्र के नाटागढ़ का रहने वाला था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न��यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










