कुत्ते को बचाने में बाइक चालक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत सॉल्टलेक के केबी केसी ब्लॉक इलाके में शुक्रवार रात 9.45 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत सॉल्टलेक के केबी केसी ब्लॉक इलाके में शुक्रवार रात 9.45 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गयी. उसका नाम देवजीत रॉय है. जानकारी के अनुसार, देवजीत घर लौट रहा था, तभी सॉल्टलेक केबी केसी ब्लॉक के पास उसकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. अभिजीत नीचे गर कर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने विधाननगर दक्षिण थाने को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस देवजीत को अस्पताल लेकर गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola