ePaper

Bengal Weather Update : बंगाल में वीकेंड पर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का होगा एहसास,कुछ जिलों में बारिश की संभावना

Updated at : 25 Nov 2024 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : बंगाल में वीकेंड पर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का होगा एहसास,कुछ जिलों में बारिश की संभावना

Bengal Weather Update : सप्ताह के अंत तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के दो तटीय जिलों में सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में सप्ताह के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है.कोलकाता शहर का तापमान 17 डिग्री तक गिर गया है. पुरुलिया के पश्चिमी जिले में तापमान 12 डिग्री के आसपास चल रहा है. फिलहाल बंगाल में ठंड कम नहीं होने वाली है,ब्लकि इस बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है. अगले कुछ दिनों में पारा और अधिक गिर सकता है और ठंड अधिक बढ़ सकती है.

दक्षिण बंगाल का मौसम

दक्षिण बंगाल का जिला सर्दी के मूड में है. मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पूरे प्रदेश में सर्दी का मिजाज बना रहेगा. हालांकि, सप्ताह के अंत तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के दो तटीय जिलों में सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है. फिलहाल तापमान में और गिरावट की संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों तक तापमान कमोबेश ऐसा ही रहेगा. कुछ पश्चिमी जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा.

Also Read : West Bengal : पार्सल वैन की आड़ में भैंसों की तस्करी, वाहन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर बंगाल का मौसम

राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है. दक्षिण बंगाल के हावड़ा, हुगली, और दक्षिण 24 परगना में भी मौसम शुष्क रहेगा. तापमान सामान्य से कम दर्ज हो सकता है, जिससे सुबह और शाम की ठंडक बढ़ेगी. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना से इनकार किया है. इस समय हल्की ठंड के बीच साफ आसमान रहने से लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read : C.V. Anand Bose : राज्यपाल ने अपनी प्रतिमा का अनावरण करने संबंधी खबरों को किया खारिज

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola