C.V. Anand Bose : राज्यपाल ने अपनी प्रतिमा का अनावरण करने संबंधी खबरों को किया खारिज
Published by : Shinki Singh Updated At : 25 Nov 2024 4:02 PM
C.V. Anand Bose : राजभवन अधिकारी ने कहा कि राजभवन के बाहर के लोगों ने राज्यपाल को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची होगी.
C.V. Anand Bose : पश्चिम बंगाल के राजभवन ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस (Governor C.V. Anand Bose) के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उनके द्वारा आधिकारिक आवास पर अपनी प्रतिमा का अनावरण करने संबंधी खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया है.राजभवन ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.इसने मीडिया में जारी उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया कि राजभवन परिसर में प्रतिमा स्थापित की गई है. उन्होंने दावा किया कि यह प्रतिमा बोस को एक मूर्तिकार ने भेंट की थी.
राज्यपाल ने अपनी किसी प्रतिमा का नहीं किया अनावरण
राज्यपाल ने राजभवन में अपनी किसी प्रतिमा का अनावरण नहीं किया और न ही राजभवन परिसर में कहीं भी उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है. यह पूरी तरह से गलत सूचना है. राज्यपाल को प्रतिमा भेंट की गई थी.उन्होंने कहा, कई कलाकार अपनी कलाकृतियां राज्यपाल को देते हैं. चित्रकारों ने उनके चित्र बनाए और उन्हें भेंट किया. इसी तरह एक मूर्तिकार ने बोस की प्रतिमा बनाकर उन्हें भेंट की थी.
Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी मंगलवार को करेंगी बड़ोमां के दर्शन
राज्यपाल को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश
राजभवन अधिकारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि यह कहा गया कि राज्यपाल ने अपनी ही प्रतिमा का अनावरण किया. राजभवन के बाहर के लोगों ने राज्यपाल को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची होगी. मामले की जांच करने और दो दिन के भीतर राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपने के लिए दो सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है.
Also Read : Mamata Banerjee : सीएम आवास पर थोड़ी देर में शुरु होगी तृणमूल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










