Bengal Weather Forecast : बंगाल में ठंड बढ़ने से 20 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
Published by : Shinki Singh Updated At : 16 Nov 2024 5:25 PM
Bengal Weather Forecast : .पुरुलिया में तापमान गिरकर 12.8 डिग्री पहुंचा. बर्दवान, आसनसोल में भी पारा गिरा .
Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़नी शुरु हो गई है. कोलकाता में तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है. पुरुलिया में तापमान गिरकर 12.8 डिग्री पर आ गया है. बर्दवान, आसनसोल में भी पारा नीचे गिरा है. अगले 2-3 दिनों में और भी अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
दक्षिण बंगाल में रात में बढ़ेगी ठंड
दक्षिण बंगाल में रात में और ठंड बढ़ने वाली है. धीरे-धीरे तापमान घटकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यानी कोलकाता में तापमान 16-17 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती जिलों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों में अगले तीन दिनों तक सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है.
Also Read : West Bengal : तृणमूल पार्षद की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, दो दिनों से थे लापता
कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा
उत्तर बंगाल के मालदा और उत्तर दिनाजपुर में कोहरा छाये रहने की अधिक संभावना है. रविवार को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है. बाकी सभी जिलों में सुबह के समय हल्का सा कोहरा छाया रहेगा. सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










