ePaper

करोड़ों की प्रतिबंधित फेंसिडील जब्त

Updated at : 01 Jun 2024 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की प्रतिबंधित फेंसिडील जब्त

एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात चंडीतला थाना अंतर्गत सिंगुर-दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर बोरा कापसेरिया इलाके से फेंसिडील की 9,500 बोतलें जब्त की हैं.

विज्ञापन

हुगली. एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात चंडीतला थाना अंतर्गत सिंगुर-दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर बोरा कापसेरिया इलाके से फेंसिडील की 9,500 बोतलें जब्त की हैं. इनकी कीमत 1.25 करोड़ बतायी गयी है. साथ ही दो वाहनों और दो आरोपियों को भी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रेमचंद यादव और हरि सिंह हैं. प्रेम हावड़ा के सांकराइल का और हरि बिहार के आरा का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, सिरप को रांची से बारासात ले जाया जा रहा था. शुक्रवार दोनों आरोपियों को चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola