ePaper

बीरभूम में विजय जुलूस के दौरान हमला

Updated at : 06 Jun 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बीरभूम में विजय जुलूस के दौरान हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ा

विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ा

बीरभूम. जिले के सदाईपुर में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा निकाले गए विजय जुलूस के दौरान स्थानीय एक भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया. उनके घर व दुकान पर भी धावा बोला गया. चुनाव बाद हिंसा का एक और रूप बीरभूम जिले में देखने को मिला. घटना के बाद भाजपा नेता देवव्रत घोष को अस्पताल ले जाया गया है. बीरभूम जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा ने मामले की शिकायत जिला आयुक्त कार्यालय में की है. ध्रुव साहा ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद हुई अशांति के बारे में पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद पुलिस निष्क्रिय है. गुरुवार की सुबह साहपुर ग्राम पंचायत सदस्य तृणमूल नेता शेख नवीन ने विजय जुलूस का नेतृत्व किया. जब यह विजय जुलूस मुस्लिम पाड़ा से गुजरा और चासापाड़ा पहुंचा, तो जुलूस भाजपा बूथ अध्यक्ष देवव्रत घोष की दुकान और घर के पास से गुजरा. आरोप है कि इसी बीच भाजपा नेता को देख जुलूस से निकल कर कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकान व घर के साथ उनपर हमला कर दिया. घर में मौजूद भाजपा नेता के बुजुर्ग पिता को भी पीटा गया. दुकान में तोड़फोड़ की गयी. बात यहीं खत्म नहीं हुई, देवब्रत घोष की भी पिटाई हुई. उनका सिर फोड़ दिया गया. इसके बाद भीड़ ने उनके घर में घुस कर उनके बुजुर्ग पिता पर हमला किया.

भाजपा के इन आरोपों को लेकर टीएमसी विधायक विकास राय चौधरी ने कहा, जुलूस में लोग शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे. तभी उक्त भाजपा नेता ने उनके विजय जुलूस को देखकर तीखी टिप्पणियां की. इसके बाद ही मामला बिगड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola