ePaper

बीरभूम के मोहम्मद बाजार में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated at : 26 Oct 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
बीरभूम के मोहम्मद बाजार में युवक की गोली मार कर हत्या

मृतक की शिनाख्त सुजय मंडल(35) के तौर पर की गयी है, जो उक्त थाना क्षेत्र का ही निवासी था.

विज्ञापन

हाल में आर्म्स एक्ट से जुड़े केस में बेल पर छूटा था मृतक बीरभूम. शुक्रवार को सुबह जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के सेरेंडा के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में उत्तेजना फैल गयी. मृतक की शिनाख्त सुजय मंडल(35) के तौर पर की गयी है, जो उक्त थाना क्षेत्र का ही निवासी था. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के वास्ते सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर एक शख्स को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ में लग गयी है. सुबह चंद्रपुर व सेरेंडा के पास हाइवे के किनारे उक्त युवक का लहूलुहान शव पड़ा पाया गया. पास ही कारतूस का खोल भी पड़ा था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सुजय मंडल पिछले दिनों जेल में बंद था. हाल में वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था. मंडल परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें, तो गुरुवार रात सुजय को संदीप नामक युवक ने फोन कर कहा कि पुलिस ने उसकी कार रोक ली है. चूंकि पुलिस सुजय को जानती है, इसलिए उसे मदद के वास्ते संदीप ने बुलाया था. उसके बाद सुजय मंडल थाने पहुंच गया था. काम खत्म करने के बाद सुजय व संदीप मौसी के घर चले गये. वहां रात्रिभोज किया. उसके बाद देर रात करीब 12:30 बजे दोनों युवक वहां से निकल गये और फिर नहीं लौटे. शुक्रवार सुबह इलाके के रहनेवाले अमित मंडल नामक युवक ने चंद्रपुर व सेरेंडा के पास सड़क के किनारे सुजय मंडल को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा. फिर उसने थाने की पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा कि युवक की गोली मार कर हत्या की गयी है. लेकिन इसके पीछे पुरानी दुश्मनी अथवा, क्या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की विविध पहलओं से पड़ताल में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola