किसान मंडी में तृणमूल के दो गुट भिड़े, जला दी बाइक

Updated:
विज्ञापन
किसान मंडी में तृणमूल के दो गुट भिड़े, जला दी बाइक

झड़प के दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.

विज्ञापन

मामले में दो लोग गिरफ्तारबोलपुर. बीरभूम जिले के बोलपुर शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र स्थित किसान मंडी में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. झड़प के दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.

सुदीप्त घोष व बाबू दास गुटों में संघर्ष

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे श्रीनिकेतन के पास सरकारी किसान मंडी में यह घटना हुई. आरोप है कि तृणमूल नेता बाबू दास के मछली आड़त में सुदीप्त घोष गुट के लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की और एक बाइक जला दी. मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना है. घटना के बाद किसान मंडी का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस व दमकल की तैनाती

स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घटना पर सुदीप्त घोष और बाबू दास की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola