उपचुनाव में जीत से तृणमूलकर्मी भी उल्लसित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत की खुशी में शनिवार को आसनसोल सिटी बस स्टैंड पर आइएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया.
विज्ञापन
आसनसोल.
पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत की खुशी में शनिवार को आसनसोल सिटी बस स्टैंड पर आइएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि छह सीटों पर हुए उपचुनाव में राज्य की जनता ने तृणमूल पर ही विश्वास जताया है. उम्मीद के मुताबिक सभी छह सीटों पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल को भारी जीत मिली है. इससे आसनसोल में भी तृणमूल कार्यकर्ता उल्लिसत हैं. कार्यकर्ताओं ने आसनसोल बस स्टैंड में पार्टी की जीत का उत्सव मनाया. जम कर पटाखे फोड़े गये और एक-दूसरे को हरा अबीर लगा कर जीत की बधाई दी गयी. राज्य की मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी और सेनापति अभिषेक बनर्जी में जनता ने विश्वास जताया है. आइएनटीटीयूसी नेता ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल से भाजपा, माकपा व कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










