पुरुलिया में अवैध बालू से लदे छह ट्रैक्टर जब्त

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस, बीएलआरओ व परिवहन विभाग के साझा अभियान में अवैध बालू से लदी छह ट्रॉलियों के साथ ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. पुलिस को देख कर ट्रैक्टरों के चालक व खलासी मौके से भाग गये.

विज्ञापन

पुरुलिया.

इस संबंध में अतिरिक्त जिला शासन भूमि व भू-सुधार विभाग के अधिकारी राजेश राठौर ने बताया कि जिले में सिर्फ 15 स्थानों पर नदियों से बालू खनन की सरकारी अनुमति है, लेकिन इन दिनों शहर के आसपास के अलावा टामना व आड़शा थाना क्षेत्र में कंसावती नदी से अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस व बीएलआरओ ने मिल कर अभियान चलाया. जब्त किये गये ट्रैक्टरों के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola