टोटो की बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, बेल पर छूटे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अंडाल थाने की उखड़ा फांड़ी के तहत शंकरपुर कैंटीन इलाके से टोटो की बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किये गये. उनके नाम शेख साहेब, शेख राजा व शेख सईदुल बताये गये हैं.
विज्ञापन
अंडाल.
अंडाल थाने की उखड़ा फांड़ी के तहत शंकरपुर कैंटीन इलाके से टोटो की बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किये गये. उनके नाम शेख साहेब, शेख राजा व शेख सईदुल बताये गये हैं. उनके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां भी बरामद की गयीं. गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर हो गयी. इसके बाद तीनों आरोपी छोड़ दिये गये. हाल में शंकरपुर कैंटीन इलाके में कई टोटो से बैटरियां चोरी हुई हैं. टोटोवालों की कई शिकायतें मिलने के बाद उखड़ा फांड़ी की पुलिस जांच में जुटी. इस क्रम में बुधवार रात शंकरपुर कैंटीन इलाके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया. पता चला है कि तीनों आरोपी उसी इलाके के बाशिंदे हैं. इनके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं. हवालात में आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर यह जानने में लगी है कि बैटरी चोरी में उनके साथ क्या कुछ और लोग भी शामिल थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन