घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सोमवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.
आसनसोल. आसनसोल दक्षिण थाना पीपी अंतर्गत जगतडीह मोड़ स्थित विवेक प्रसाद के घर से रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख की नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर लिये. विवेक की मां सुनीता प्रसाद और मामा कैलाश तिवारी ने बताया गया कि रविवार को ‘भाइ फोटा’ को लेकर विवेक प्रसाद अपने धर्मपुर गये थे. सोमवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. दरवाजा पूरी तरह से खुला हुआ है. सूचना पाकर परिवार के सदस्य अपने घर जगतडीह पहुंचे. घर के भीतर प्रवेश करने पर देखा कि आलमारी खुली हुई है तथा सारा सामान बिखरा पड़ा है. जांच के बाद देखा कि आलमारी के अंदर रखे एक लाख रुपये के साथ ही सोने का नेकलेस व गले का चैन, फिंगर रिंग, कान का रिंग, नोज रिंग, गोल्ड वायर, ब्रांच चुड़ी, सोने का ज्युतिया, सोने का कमरधानी, चांदी की पायल, बिछिया, सिंदूरदानी (चांदी) आदि नदारद हैं. घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज बरामद कर देखा कि रविवार की देर रात करीब 1:10 बजे घर के आसपास एक युवक चहलकदमी करते हुए घर की ओर गया. अंधेरे के कारण युवक का चेहरा काफी धुंधला था. इसलिए पुलिस को पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










