अपनी ही दूधमुंही बच्ची को जान से मार नदी में फेंका

Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के पान गोयरा ग्राम में झारखंड से धान काटने आये खेत मजदूर पर अपनी ही दूधमुंही बच्ची(तीन माह) को जान से मार कर नदी में फेंकने का आरोप लगा है. घटना का पता चलते ही पुलिस, आरोपी खेत मजदूर को पकड़ कर थाने ले गयी और पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के पान गोयरा ग्राम में झारखंड से धान काटने आये खेत मजदूर पर अपनी ही दूधमुंही बच्ची(तीन माह) को जान से मार कर नदी में फेंकने का आरोप लगा है. घटना का पता चलते ही पुलिस, आरोपी खेत मजदूर को पकड़ कर थाने ले गयी और पूछताछ कर रही है. उसके बाद दूधमुंही बच्ची को नदी में तलाशा जा रहा है. आरोपी का नाम जेसाई मुर्मू बताया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले उसकी पत्नी राजकी मुर्मू भी अपनी साढ़े तीन माह की बच्ची को लेकर यहां पति के पास आ गयी. बताया गया है कि यहां पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का पता चलने पर राजकी मुर्मू पान गोयरा ग्राम चली गयी. फिर कई बार मुर्मू दंपती में अनबन हुई.

कहा जा रहा है कि कलह के बीच राजकी रूठ कर किसी वजह से कुछ देर के लिए बाहर चली गयी. लौटी तो उसकी दूधमुंही बच्ची अस्थायी ठिकाने पर नहीं थी. उसके बारे में राजकी ने पूछा, आरोपी जेसाई टालमटोल करने लगा. बाद में स्थानीय ग्रामीणों के दबाव में जेसाई मुर्मू ने बताया कि उसने अपनी बच्ची को मार कर नदी में फेंक दिया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी जेसाई को पकड़ कर थाने ले गयी. नदी में दूधमुंही बच्ची को गोताखोर तलाश रहे हैं. अभी उसका पता नहीं चला है. आरोपी पति व उसकी पत्नी से हिरासत में पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola