राशन शॉप में फंदे से लटका मिला डीलर का शव, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिला के पारा थाना क्षेत्र के झापरा गांव की राशन शॉप में उसके डीलर का लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
विज्ञापन
पुरुलिया.
जिला के पारा थाना क्षेत्र के झापरा गांव की राशन शॉप में उसके डीलर का लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम अवनी कुमार मांझी(63) बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची औरअचेत वृद्ध को नजदीकी पारा प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. बताया गया है कि बुधवार सुबह भी वह अपने घर से पास के तालाब में नहाने गये थे, पर काफी देर बाद भी नहीं लौटे. तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इस क्रम में घर के कुछ दूर राशन दुकान के अंदर उन्हें छत से फंदे के सहारे लटका अचेत पाया गया. घटना को लेकर थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में लग गयी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन