लॉज से मिला युवक का शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के बर्दवान स्टेशन बाजार रोड पर एक लॉज में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
गुरुवार को सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के बर्दवान स्टेशन बाजार रोड पर एक लॉज में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. इसकी सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और लॉज के कमरे से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृतक की शिनाख्त विक्रम बसाक (34) के तौर पर की गयी है. वह मालदा का रहनेवाला था. लॉज में युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की घटना की जांच में पुलिस लग गयी है. लॉज से जुड़े सूत्रों की मानें, तो गत नौ सितंबर को विक्रम बसाक(34) ने यहां रूम बुक किया था. गुरुवार को सुबह जब लॉज के कर्मचारी उस रूम के पास गये, तो देखा कि गेट अंदर से बंद था. काफी आवाज देने पर भी रूम नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गयी. फिर पुलिस वहां पहुंची, तो कमरे को खोला गया. गेट खुलते ही सामने का दृश्य देख कर सभी लोग दंग रह गये. युवक कमरे की छत से फंदे के सहारे अचेत लटका हुआ था. मौत की पुष्टि होने पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए भेज दिया. थाने में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है. लॉज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन