आसनसोल स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार, बैग से बरामद हुए 57 बियर कैन

Updated at : 05 May 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल स्टेशन पर शराब तस्कर गिरफ्तार, बैग से बरामद हुए 57 बियर कैन

शादी-ब्याह के मौसम में एक बार फिर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गये हैं. इसी संदर्भ में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बीती रात जीआरपी ने एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

आसनसोल.

शादी-ब्याह के मौसम में एक बार फिर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गये हैं. इसी संदर्भ में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बीती रात जीआरपी ने एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है जब आसनसोल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 के हावड़ा एंड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में एक भारी बैग के साथ खड़ा था और बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था. स्टेशन पर जांच कर रही जीआरपी की टीम ने जब युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें से बियर के 57 कैन बरामद हुए.

युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के फतुहा (गोविंदपुर) का रहने वाला है. पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जीआरपी के अनुसार, लगन के मौसम में शराब की तस्करी को रोकने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में जांच अभियान और तेज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola