आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज के छात्र का हॉस्टल के बाथरूम में शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार पटना के एक सरकारी कॉलेज में प्राचार्य हैं.

विज्ञापन

प्रथम वर्ष के छात्र लावण्य प्रताप की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार दुर्गापुर. शहर स्थित आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में प्रथम वर्ष के छात्र लावण्य प्रताप (22) का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद परिसर में सनसनी फैल गयी. मृतक बिहार के पटना स्थित भोला रोड निवासी अनिल कुमार का पुत्र था.

सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार पटना के एक सरकारी कॉलेज में प्राचार्य हैं. लावण्य प्रताप इस वर्ष प्रथम वर्ष का छात्र था. बताया गया कि हाल की वार्षिक परीक्षा में उसे अपेक्षित अंक नहीं मिले थे. शनिवार देर रात वह हॉस्टल के बाथरूम गया था. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहपाठियों ने संदेह जताया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर शव बरामद किया.

रविवार दोपहर डिप्टी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया. मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं हैं. पुलिस ने कहा कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा.

पिता ने जतायी अनभिज्ञता

सूचना मिलते ही पिता अनिल कुमार दुर्गापुर पहुंचे. उन्होंने कहा कि उन्हें मौत के कारणों की जानकारी नहीं है. परीक्षा के एक विषय में कम अंक आने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया गया था.

संस्थान ने जतायी संवेदना आइक्यू सिटी फाउंडेशन की डायरेक्टर सुदर्शना गांगुली ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान इस कठिन समय में परिवार के साथ है. छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola