आसनसोल दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सायनी के रोड शो में उमड़े लोग
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस ने भव्य रोड शो कर ताकत दिखायी.
विज्ञापन
आसनसोल.
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस ने भव्य रोड शो कर ताकत दिखायी. प्रत्याशी तापस बनर्जी के समर्थन में अभिनेत्री व सांसद सायनी घोष शामिल हुईं, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह बढ़ गया. बर्नपुर इलाके में आयोजित इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग, कार्यकर्ता व समर्थक जुटे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया.कई इलाकों से गुजरा रोड शो, जगह-जगह स्वागत
रोड शो की शुरुआत बर्नपुर रेलवे स्टेशन से हुई और स्टेशन रोड, वार्ड 78, टाउन पूजा बारी मैदान, पुरानाहाट, मेन रोड, मदरसा, सुभाष पल्ली, शांति नगर, पुरनिया तालाब, मुंशी प्रेमचंद रोड, बीसीएमएल, नरसिंह बांध, दुबेपाड़ा और नाग मंदिर होते हुए त्रिवेणी मोड़ तक पहुंचा. पूरे रास्ते लोगों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर स्वागत किया. घरों और दुकानों के सामने खड़े लोगों ने जुलूस का अभिवादन किया, जिससे माहौल जनसैलाब में बदल गया.नारों से गूंजा माहौल, सभा में बदला रोड शो
रोड शो के दौरान ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के समर्थन में नारे लगे. खेला होबे के नारों ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया. त्रिवेणी मोड़ मैदान पहुंचने के बाद सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए सायनी घोष ने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि इस बार भी तृणमूल कांग्रेस मजबूत स्थिति में है.उन्होंने कहा कि जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में है. प्रत्याशी तापस बनर्जी ने लोगों का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम करने का भरोसा दिया. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. मौके पर पुर्णेंदु चौधरी, उत्पल सेन, अमित सेन, अशोक रुद्र, गुरमीत सिंह, राकेश सिंह और विनोद यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










