रामपुरहाट अस्पताल से नवजात शिशु की चोरी के बाद परिजनों ने किया हंगामा
Published by : Shinki Singh Updated At : 21 Dec 2022 7:11 PM
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बुधवार को एक नवजात शिशु की अस्पताल से चोरी की घटना के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है.घटना के बाद उत्तेजना को देखते हुए पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बुधवार को एक नवजात शिशु की अस्पताल से चोरी की घटना के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है. तनाव बढ़ता देख मौके वारदात पर पुलिस को बुलाया गया. पीड़ित परिवार ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की दयनीय अवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है. परिवार के लोगों का कहना है कि जब वह नाश्ता के लिए बाहर गए थे तभी अज्ञात एक महिला ने उनके नवजात शिशु को चुराकर ले गई.
Also Read: बीरभूम में इस्कॉन मंदिर और सेंटर आग की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तारघटना के बाद उत्तेजना को देखते हुए पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है. सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है तथा नवजात शिशु को चोरी कर ले जा रही महिला की तलाश शुरू कर दी गई है .बताया जाता है कि मुरारई थाना के बहादुरपुर ग्राम की एक प्रसूता लखी खातून को गत 10 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. 19 दिसंबर को उक्त प्रसूता ने एक शिशु पुत्र को जन्म दिया. परिवार के लोगों का आरोप है कि आज सुबह जब वह नाश्ता के लिए अस्पताल से बाहर निकल कर गए थे तो तभी एक अज्ञात महिला ने उनके शिशु पुत्र को चुरा कर अपने साथ ले गई.
Also Read: ममता बनर्जी ने कहा : चिकित्सा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, स्वास्थ्य साथी कार्ड नहीं लिया तो लाइसेंस रद्दराज्य की जनता के साथ खेल रही है राज्य की ममता बनर्जी और केंद्र की मोदी सरकार. यह अब बर्दाश्त नही किया जाएगा. उक्त कथन है सीपीएम की युवा संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी मुखर्जी की है .बुधवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मीनाक्षी मुखर्जी ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का सच सामने आ रहा है. आवास योजना गरीबों को न मिल कर तृणमूल के नेता, पंचायत के प्रधान ,समिति के सभापति तथा उनके परिवार के लोग ही गबन कर गए हैं.

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी पानागढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










