भाजपा कार्यकर्ता की हत्या : गिरफ्तारी की मांग को लेकर सांसद सौमित्र खां का एसपी कार्यालय के सामने धरना

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर तीन बजे शुरू हुआ धरना करीब साढ़े पांच बजे तक चला.

विज्ञापन

इंदास कांड को लेकर प्रदर्शन, अवैध धरने के आरोप में सांसद समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तारबांकुड़ा. इंदास थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खां ने बांकुड़ा एसपी कार्यालय के गेट पर धरना दिया. गुरुवार दोपहर तीन बजे शुरू हुआ धरना करीब साढ़े पांच बजे तक चला. इसके बाद मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस सांसद सौमित्र खां समेत कई जिला नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बांकुड़ा सदर थाना ले गयी. पुलिस का कहना है कि धरना अवैध रूप से किया जा रहा था.

क्या है पूरा मामला

गुरुवार रात करीब नौ बजे इंदास थाना अंतर्गत मंगलपुर ग्राम पंचायत के खटनगर गांव में आपसी विवाद के दौरान सुजॉय रोंग(46) की मौत हो गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना के वक्त इलाके में पार्टी चल रही थी, जहां सुजॉय रोंग, पिंटू रॉय और कुछ अन्य लोग मौजूद थे. नशे की हालत में सुजॉय रोंग और पिंटू रॉय के बीच बहस हुई. आरोप है कि पिंटू रॉय ने सुजॉय रोंग को सीमेंट सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इंदास ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इंदास थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंटू रॉय को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए विष्णुपुर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया है. उधर, इंदास विधानसभा से भाजपा विधायक निर्मल कुमार धाड़ा ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या तृणमूल कांग्रेस ने की है. वहीं, इंदास ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के प्रेसिडेंट शेख हामिद ने कहा कि एफआइआर में कहीं भी तृणमूल कांग्रेस का नाम नहीं है और घटना का राजनीतिक दलों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने इसे शराब के नशे में हुई आपसी बहस का परिणाम बताया.

भाजपा का आरोप, प्रशासन पर सवाल

सांसद सौमित्र खां ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या तृणमूल ने की है और पुलिस आरोपियों को बचा रही है, जो शर्मनाक है. उन्होंने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी, इंदास थाना प्रभारी और एसपी को हटाने की मांग की. पुलिस के अनुसार, मृतक सुजॉय रोंग भाजपा समर्थक था. एफआइआर में पिंटू रॉय के अलावा दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. आरोपी पिंटू रॉय की पत्नी फिलहाल सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, हालांकि वह वर्ष 2018 में तृणमूल कांग्रेस की पंचायत सदस्य रह चुकी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola