तालडांगरा विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान कर्मी मतदान केंद्रों की ओर रवाना
Updated at : 12 Nov 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

तालडांगरा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है. विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिमलापाल मदन मोहन हाइस्कूल में डीसीआरसी केंद्र की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
तालडांगरा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है. विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिमलापाल मदन मोहन हाइस्कूल में डीसीआरसी केंद्र की व्यवस्था की गयी है. मंगलवार को जहां से मतदान कर्मी पोलिंग स्टेशन की ओर रवाना हुए. इस बार 264 मतदान केंद्रों में होने वाले मतदान के लिए 1268 कर्मियों को तैनात किया गया है. इस सीट में मतदाताओं की तादाद दो लाख 41हजार 497 है. उपचुनाव में भाजपा, तृणमूल, माकपा, कांग्रेस एवं एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव में केंद्रीय बल की 22कंपनियां तैनात हैं. सभी केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी. बुधवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायीं गयीं हैं. वोटर कार्ड के अलावा अन्य 12 आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट के साथ मतदाता मतदान कर सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




