25 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रविवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन के बगल वाली सड़क से 25 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
पांडवेश्वर.
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पांडवेश्वर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रविवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन के बगल वाली सड़क से 25 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए व्यक्तियों के नाम एमडी इंजमामुल हक (31) और ओसिजुल इस्लाम (24) है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं .दोनों पांडवेश्वर में गांजे की सप्लाई करने आये थे. पुलिस को गुप्त सूत्रों से इनके बारे में जानकारी मिली थी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन