भू माफिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मेयर को सौंपा ज्ञापन
Updated at : 11 Dec 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन

हीरापुर कृषक सभा के बैनर तले बुधवार को वार्ड संख्या 94 के निवासियों ने आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन
आसनसोल.
हीरापुर कृषक सभा के बैनर तले बुधवार को वार्ड संख्या 94 के निवासियों ने आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और यह आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की कोशिश की जायेगी. मेयर से मुलाकात करने वाले धर्मदास माजी ने बताया कि इस क्षेत्र में आसनसोल अदालत के एक वकील द्वारा आदिवासी समुदाय के लोगों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है. जब आदिवासी समुदाय के लोग इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं तो उनके पक्ष में खड़े होने के लिए कोई वकील नहीं मिलता. इस समस्या के समाधान के लिए मेयर से गुहार लगायी गयी. मेयर ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जायेगी. इसके साथ ही उनके क्षेत्र में सड़क पानी आदि की समस्या को लेकर भी मेयर से अनुरोध किया गया. उन्होंने कहा कि तालकुड़ी नतुनडीही इलाके में पानी की समस्या की शिकायत मेयर से की गयी. मेयर ने बताया कि वहां पर पानी का नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है. यह प्रोजेक्ट घर-घर में पानी की आपूर्ति करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने उनसे मिलने आये लोगों से कहा कि स्थानीय लोगों को चाहिए कि वह नगर निगम में पानी के लिए आवेदन करें. मेयर को बताया गया कि इस क्षेत्र में कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं है कि पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन कर सकें. उनके बारे में भी विचार करने के लिए आवेदन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




