युवक की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 9:39 PM
शनिवार की रात जामुड़िया थानांतर्गत बीजपुर गांव निवासी 42 वर्षीय मनोज बाउरी की सड़क हादसे में घायल होने और बाद में मारे जाने के दावे की असल हकीकत का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए शव को बीती संध्या रानीगंज से जामुड़िया जाने वाली सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया गया.
जामुड़िया.
शनिवार की रात जामुड़िया थानांतर्गत बीजपुर गांव निवासी 42 वर्षीय मनोज बाउरी की सड़क हादसे में घायल होने और बाद में मारे जाने के दावे की असल हकीकत का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए शव को बीती संध्या रानीगंज से जामुड़िया जाने वाली सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया गया. स्थानीय लोगों का दावा है कि जो लोग बीती रात मनोज को घायल स्थिति में घर लेकर आये थे, वे किसी न किसी तरह से मनोज की मौत के दोषी हैं. उन्होंने उन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मृतक मनोज बाउरी के परिवार को सहायता और मुआवजे के साथ आश्रित को नौकरी देने की मांग की. सड़क जाम के दौरान एकादशी के दिन लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी. मनोज बाउरी के मामा जयदेव बाउरी ने बताया कि मनोज के सड़क हादसे में घायल होने की खबर सुनकर जिस स्थान पर जाने के लिए उन्हें कहा गया था वहां पर जब वह पहुंचे तो देखा कि वहां कोई भी नहीं था. काफी देर इंतजार करने के बाद देखा कि एक टोटो पर मनोज को दो व्यक्ति लेकर आ रहे हैं. घायल मनोज को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी. उसे या तो दुर्गापुर या बर्दवान मेडिकल कॉलेज लेकर जाने के लिए कहा. डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि मनोज की छाती और गले में चोट लगी है. कुछ देर बाद मनोज की मौत हो गयी. जयदेव बाउरी का कहना है कि पहले उन्हें यह कहा गया कि मनोज सड़क हादसे का शिकार हुआ है, लेकिन रविवार सबेरे उनसे उसके साथियों ने कहा कि वह नाली में गिर गया था. दो तरह की बातें सामने आ रही हैं.सच्चाई को सामने लाने की मांग को लेकर उन्होंने रास्ता जाम किया. वे चाहते हैं कि मनोज की मौत की असलियत सामने आये. मनोज के एक और रिश्तेदार पंचानन बाउरी ने कहा कि मनोज का पांच साल का छोटा बेटा है. वे चाहते हैं कि मनोज के किसी आश्रित को नौकरी दी जाये घंटों चले प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










