ePaper

तपसी रेल फाटक को अचानक बंद करने पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

Updated at : 16 Oct 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
तपसी रेल फाटक को अचानक बंद करने पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

तपसी रेलवे फाटक को अचानक बंद करने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस फाटक को मंगलवार की संध्या अचानक बंद किए जाने के बाद स्थानीय स्टेशन पाड़ा, जानबाजार एवं दासपाड़ा के लोग प्रदर्शन करने लगे.

विज्ञापन

जामुड़िया.

तपसी रेलवे फाटक को अचानक बंद करने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस फाटक को मंगलवार की संध्या अचानक बंद किए जाने के बाद स्थानीय स्टेशन पाड़ा, जानबाजार एवं दासपाड़ा के लोग प्रदर्शन करने लगे.

उनका आरोप है कि रेलवे ने बिना किसी पूर्व सूचना के रेलवे फाटक बंद कर दिया , जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी राजा मुखर्जी ने कहा कि यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, रेलवे फाटक को बंद करने की साजिश की जा रही थी. फिर रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया. जिससे यहां के लोगों को रास्ते से आर पार जाने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलना होगा. जबकि यहां पर पोस्ट ऑफिस है, मार्केट है. ऐसे में अगर रेलवे फाटक को बंद कर दिया जाता है तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

हालांकि लोगों के आंदोलन की वजह से स्टेशन मास्टर वहां पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया के रेलवे फाटक बंद नहीं होगा. जबकि प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि अगर भविष्य में रेलवे फाटक को बंद करने की कोशिश की गयी तो स्थानीय निवासी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे. स्थानीय पंचायत सदस्य माला बाउरी ने भी कहा कि अगर रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया तो यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसी मुद्दे पर यहां के लोगों के साथ वह भी आंदोलन कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola