पानी की समस्या पर मेयर से वार्ड-23 के लोगों की गुहार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Oct 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन

नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के निवासियों ने निगम मुख्यालय पहुंचकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और पानी की कमी की समस्या के समाधान का अनुरोध किया.
विज्ञापन
आसनसोल.
नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के निवासियों ने निगम मुख्यालय पहुंचकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और पानी की कमी की समस्या के समाधान का अनुरोध किया. इस बारे में 23 नंबर वार्ड के निवासियों ने कहा कि पिछले चार महीनों से उनके इलाके में पानी की समस्या है. कई बार स्थानीय पार्षद और नगर निगम से गुहार लगायी गयी है लेकिन पार्षद का कहना है कि उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में नगर निगम को बता दिया है. नगर निगम की तरफ से ही कोई कार्रवाई की जायेगी. ऐसे में वह मेयर से मिलने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पानी नहीं रहने से भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं. वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि इंजीनियर को निर्देश दे दिया गया है. कल्याणपुर सैटलाइट टाउनशिप से उनके इलाके में पानी का कनेक्शन दिया जायेगा. लेकिन इसमें एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा. तब तक उस इलाके में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




