पांडवेश्वर : गाड़ियों से जुड़े अपराध रोकने को पुलिस की पहल
Updated at : 13 Nov 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन

कार व गाड़ियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं की जांच में सहूलियत के लिए बुधवार को पांडवेश्वर थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ इलाके के गैरेज मालिकों व मेकैनिकों के साथ बैठक हुई.
विज्ञापन
पांडवेश्वर.
कार व गाड़ियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं की जांच में सहूलियत के लिए बुधवार को पांडवेश्वर थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ इलाके के गैरेज मालिकों व मेकैनिकों के साथ बैठक हुई. बुधवार को सुबह 10:00 बजे पांडवेश्वर थाने में बैठक हुई. इसमें उक्त थाना क्षेत्र के विभिन्न गैराज मालिक व मिस्त्री मौजूद रहे, हाल में असामाजिक गतिविधियां, कारों व उनके कलपुर्जों की चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. क्षेत्र में बाहरी मुजरिमों का भी कार व अन्य गाड़ियों से आना-जाना लगा रहता है, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने कहा कि बैठक में असामाजिक गतिविधियों को रोकने में गैराज मालिकों व मेकैनिकों को पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी. कहा गया कि यदि कोई अजनबी, कार सर्विसिंग या उसकी खरीद-बिक्री के लिए आता है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




