ePaper

पंचायत चुनाव : मीनाक्षी मुखर्जी बोलीं बंगाल में रोजगार के नाम पर बम बनाने का घर घर चल रहा कारखाना

Updated at : 01 Jul 2023 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : मीनाक्षी मुखर्जी बोलीं  बंगाल में रोजगार के नाम पर बम बनाने का घर घर चल रहा कारखाना

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के भातार में सीपीआईएम की प्रदेश युवा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि पंचायत व्यवस्था को इस सरकार ने पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है.

विज्ञापन

बर्दवान/ पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के भातार में पंचायत चुनाव को देखते हुए आयोजित जनसभा में सीपीआईएम की प्रदेश युवा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजगार के नाम पर कल-कारखाने लगातार बंद होते जा रहे है. राइस मिल व अन्य कुटीर उद्योग बंद हो गए हैं. यहां के युवा रोजगार के लिए अन्य प्रांतों में जा रहे हैं .यह हालत हो गई है पश्चिम बंगाल की. जिस पश्चिम बंगाल में पहले वाम मोर्चा सरकार में बिहार, यूपी अन्य प्रांतों से रोजगार के लिए युवा आते थे. आज यहां के युवा अन्य प्रांतों में जा रहे हैं. हालत ऐसी हो गई है कि अब पश्चिम बंगाल में घर -घर में केवल उधोग के नाम पर बम बनाने का कारखाना चल रहा है. कुटीर उद्योग के रूप में समूचे पश्चिम बंगाल में बम बनाने का ही उद्योग हो रहा है.

तृणमूल नष्ट कर रही बंगाल की व्यवस्था

कालीघाट में इसका पैसा पहुंच रहा है . जिस पश्चिम बंगाल में सीपीआईएम ने पंचायत तंत्र को पंचायत राज को खड़ा किया था आज उसी पंचायत व्यवस्था को इस सरकार ने पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है. मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि लूट की सरकार को इस बार पंचायत से उखाड़ फेंकना है .उन्होंने आह्वान किया कि एक और जहां केंद्र की सरकार लूट खसोट मचाए हुए हैं.वहीं राज्य में तृणमूल की सरकार भी उसी दिशा में काम कर रही है .

Also Read: बंगाल को चोरों और भ्रष्टाचारियों से करना होगा मुक्त, पूर्व बर्दवान में बोले दिलीप घोष
भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा 

मीनाक्षी मुखर्जी ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि इस बार भ्रष्टाचारी सरकार को और लुटेरी पंचायत को उखाड़ फेंकना है .इस दौरान सीपीएम प्रार्थियों को लेकर एक रैली भी निकाली गई. इस दौरान जिले के सेहरा बाजार और गलसी में भी युवा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने चुनावी प्रचार चलाया.सभा मंच की अध्यक्षता सीपीएम नेता सुभाष मंडल ने की.

Also Read: पंचायत चुनाव: कटवा में एक ही परिवार की तीन महिलाएं सीपीएम, तृणमूल और भाजपा की हैं उम्मीदवार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola