मेयर विधान उपाध्याय ने निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने को लेकर की बैठक
Updated at : 14 Nov 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें निगम आयुक्त राजू मिश्रा, उपमेयर वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआइसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन सुब्रत अधिकारी के साथ कई बोरो चेयरमैन तथा नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी तथा बीएलआरओ उपस्थित थे.
विज्ञापन
आसनसोल.
आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें निगम आयुक्त राजू मिश्रा, उपमेयर वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआइसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन सुब्रत अधिकारी के साथ कई बोरो चेयरमैन तथा नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी तथा बीएलआरओ उपस्थित थे. बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि पानी की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई. डीवीसी की तरफ से पानी कम छोड़े जाने की वजह से पानी की थोड़ी किल्लत हुई है. पंप मरम्मत कार्य को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. पंप हाउसों की मरम्मत का कार्य गर्मी से पहले पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी बहुत सी जमीन है जिन पर लोग रह रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्हें जमीन का पट्टा नहीं दिया गया है. इस वजह से हाउस फॉर ऑल योजना में उन्हें घर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. इस पर भी बीएलआरओ के साथ चर्चा हुई और इस समस्या का समाधान निकालने पर भी चर्चा हुई. एमएमआइसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि गुरुवार को कोलकाता से अधिकारी आये थे. उनके साथ पानी सप्लाई के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई. आसनसोल नगर निगम की ओर से डामरा पंप हाउस, भूताबुड़ी पंप हाउस और कालाझरिया पंप हाउस से पानी की आपूर्ति शुरू करने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि मार्च महीने से गर्मी का मौसम आ जायेगा. जिस वजह से पानी की कमी हो जायेगी. उससे पहले इन तीनों पंपिंग स्टेशनों को फुलफेज में शुरू करने पर जोर दिया गया. वहीं जो लोग सरकारी जमीनों पर रह रहे हैं लेकिन पट्टा नहीं मिला उन्हें किस तरह से यह उपलब्ध कराया जा सके इसपर बीएलआरो से बातचीत की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




