बांकुड़ा मेडिकल कालेज व अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का अनशन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
धर्मतला में आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डाक्टरों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कालेज व अस्पताल के जूनियर डॉक्टर भी 12 घंटों के विरोध अनशन पर बैठे.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
धर्मतला में आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डाक्टरों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कालेज व अस्पताल के जूनियर डॉक्टर भी 12 घंटों के विरोध अनशन पर बैठे. वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम के आह्वान पर अनशन पर बैठे जूनियर डाक्टरों का कहना है कि 10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध जताया जा रहा है. मांगों के तहत अभया घटना में न्याय की मांग, घटना में शामिल दोषियों को फांसी, कालेज में थ्रेट कल्चर बंद करने के अलावा प्रत्येक मेडिकल कालेज में सेंट्रल रेफरल सिस्टम की व्यवस्था करने, रेस्ट रूम में सीसीटीवी लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है. उनका कहना है कि सिविक वॉलेंटियर्स द्वारा दी जा रही सुरक्षा पर भरोसा नहीं किया जा सकता.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन