लावदोहा-फरीदपुर में बीडीओ की कार जलाने को ले सात भाजपाइयों पर केस

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
लावदोहा-फरीदपुर में बीडीओ की कार जलाने को ले सात भाजपाइयों पर केस

लावदोहा-फरीदपुर ब्लॉक के संयुक्त बीडीओ की कार में आग लगाने और तृणमूल कांग्रेस का बैनर जलाने के आरोप में सात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

लावदोहा-फरीदपुर ब्लॉक के संयुक्त बीडीओ की कार में आग लगाने और तृणमूल कांग्रेस का बैनर जलाने के आरोप में सात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. घटना 15 फरवरी की देर रात की बतायी गयी है, जब युवा साथी स्कीम के फॉर्म भरने का कार्य चल रहा था. आरोप है कि ब्लॉक कार्यालय के बाहर दीदी और अभिषेक बनर्जी के युवा साथी के बैनर फाड़कर जलाए गए और संयुक्त बीडीओ की कार में आग लगा दी गयी.

जो भाजपा नेता बनाये गये नामजद

नामजद आरोपियों में भाजपा मंडल-04 अध्यक्ष शपतश्री मंडल, युवा मोर्चा नेता साहेब घोष, मोहम्मद इब्रान, सोनी श्रीवास्तव, राम साव, मिहिर बाउरी और दोलन दे शामिल हैं. सभी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है. शरफी मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन कर आरोपों को झूठा बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना जांच किये मामला दर्ज कर लिया है. जितेंद्र कुमार तिवारी ने मांग की कि घटना की रात के मोबाइल नंबर ट्रेस कर वास्तविक आरोपियों की पहचान की जाये. उन्होंने कहा कि पुलिस को विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के दबाव में आये बिना निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए. जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालय के बाहर उपद्रव तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola