रामबांध कम्युनिटी हॉल के पास ध्वस्त किया अवैध निर्माण, संपदा विभाग की कार्रवाई

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
रामबांध कम्युनिटी हॉल के पास ध्वस्त किया अवैध निर्माण, संपदा विभाग की कार्रवाई

सेल–इस्को इस्पात संयंत्र के संपदा विभाग (एस्टेट डिपार्टमेंट) के अधीन सुरक्षा टीम ने अहम कार्रवाई करते हुए रामबांध कम्युनिटी हॉल के समीप कंपनी परिसर में अवैध रूप से निर्मित बांस की कुछ संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

बर्नपुर.

सेल–इस्को इस्पात संयंत्र के संपदा विभाग (एस्टेट डिपार्टमेंट) के अधीन सुरक्षा टीम ने अहम कार्रवाई करते हुए रामबांध कम्युनिटी हॉल के समीप कंपनी परिसर में अवैध रूप से निर्मित बांस की कुछ संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया. संयंत्र के जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संरचनाएं कंपनी की भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति या स्वीकृति के खड़ी की गई थीं. यह कंपनी के नियमों और संपदा प्रबंधन प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन था.

सघन बेदखली अभियान का हिस्सा

मामले की गंभीरता को देखते हुए संपदा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की. पूरी कार्रवाई विधिसम्मत तरीके से और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न की गयी. बताया गया कि यह कदम हाल के दिनों में कंपनी की भूमि, भवनों और परिसरों पर हो रहे अनधिकृत कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन बेदखली अभियान का हिस्सा है.

भविष्य में भी जारी रहेगी निगरानी

संयंत्र प्रबंधन ने साफ किया है कि कंपनी की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कंपनी की परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और विकासात्मक गतिविधियों में कोई बाधा ना आये. स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि कंपनी की भूमि या परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पूर्व संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola