सिउड़ी में मिला युवक का क्षतविक्षत शव तकिये के नीचे पाया गया चॉकलेट बम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2025 9:49 PM
जिले के सिउड़ी थाना इलाके के कॉलेज पाड़ा में बुधवार को एक घर से तीस वर्षीय एक युवक का क्षतविक्षत शव उसके ही घर के बिस्तर पर पाया गया. पुलिस ने मृत युवक का नाम सुप्रिय दास बताया है. सोते समय युवक की रहस्यमय मौत को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
बीरभूम.
जिले के सिउड़ी थाना इलाके के कॉलेज पाड़ा में बुधवार को एक घर से तीस वर्षीय एक युवक का क्षतविक्षत शव उसके ही घर के बिस्तर पर पाया गया. पुलिस ने मृत युवक का नाम सुप्रिय दास बताया है. सोते समय युवक की रहस्यमय मौत को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृत युवक का चेहरे पर गंभीर चोटें हैं. उसका चेहरा और गर्दन फटा हुआ था. घटना को लेकर इलाके में हलचल फैल गयी. माना जा रहा है कि मौत हेडफोन के फटने से हुई, लेकिन जांच अधिकारी आत्महत्या की थ्योरी से भी इनकार नहीं कर रहे है क्योंकि मृतक के पास से बिस्तर पर तकिये के नीचे चॉकलेट बम भी पुलिस ने बरामद किया है. परिवार के लोगों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह सुप्रिय मंगलवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. आधी रात को परिवार के लोगों को तेज आवाज सुनायी दी.दूसरी मंजिल पर जाकर उन्होंने देखा कि सुप्रिय कपड़े पहन कर सो रहा था. शंका होने पर जब वे पास आये तो उन्हें भयानक दृश्य दिखायी पड़ा. सुप्रिय का चेहरे और गले पर चोट के निशान थे. तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया है. शुरुआत में पुलिस ने माना कि हेडफोन फटने से युवक की मौत हुई है.
लेकिन शव को अस्पताल भेजे जाने के बाद पता चला कि उसके तकिये के नीचे चॉकलेट बम रखा था. बात यहीं खत्म नहीं होती, युवक के मुंह के भीतर से बम का जला हुआ धागा और माचिस की तिल्ली मिली है. इस बीच घर से हेडफोन भी बरामद हुआ है. पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक ने मुंह में चॉकलेट बम फोड़कर आत्महत्या तो नहीं कर ली? सूत्रों के मुताबिक, युवक के लैपटॉप से काफी दुखद लेख मिले हैं. वित्तीय संकट की भी जानकारी सामने आई है. लेकिन इस अतिवादी निर्णय का कारण क्या है? पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










