अपहरण कांड में आरोपी का पिता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उसका नाम नंदलाल चौधरी(49) बताया गया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर के डीटीपीएस फांड़ी क्षेत्र में ट्रक मालिक की नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर आरोपी भाग गया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम नंदलाल चौधरी(49) बताया गया है. शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. आरोपी वारिया रेल स्टेशन बस्ती का बाशिंदा है. किशोरी के गायब होने के बाद घरवालों की शिकायत पर पुलिस चौकी में गत आठ सितंबर को अपहरण का केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि नंदलाल चौधरी ने बेटे ने इलाके के रहनेवाले ट्रक मालिक के पास खलासी के तौर पर कुछ माह काम किया था. बीते सितंबर से ट्रक मालिक की बेटी गायब हो गयी और रहस्यमय ढंग से युवक ने भी आना बंद कर दिया. ट्रक मालिक ने काफी खोजा, पर बेटी का पता नहीं चला. फिर आठ सितंबर को ट्रक मालिक की शिकायत पर डीटीपीएस फांड़ी में अपहरण का केस दर्ज किया गया. अपहरण के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पहले उसके घर गयी, जहां पता चला कि युवक कई दिनों से नहीं आ रहा है. उसके बाद पुलिस ने आरोपी के पिता नंदलाल चौधरी को हिरासत में लिया. बेटे का ठिकाना बताने के बजाय पिता इधर-उधर की बातें करने लगा, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कोर्ट से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है. उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी युवक पुलिस के शिकंजे में होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola