दामोदर नदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव तैरता हुआ श्रीरामपुर नदी घाट पर आ गया था.
अंडाल. अंडाल में दामोदर नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. रविवार की सुबह श्रीरामपुर पंचायत के कुटीरडांगा के निकट शासनघाट से शव बरामद किया गया.रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अंडाल प्रखंड के श्रीरामपुर गांव के कुटीरडांगा के पास दामोदर नदी घाट से एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों ने देखा. इसकी सूचना अंडाल थाने को दी गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव तैरता हुआ श्रीरामपुर नदी घाट पर आ गया था. ऐसा लग रहा था कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हो गयी थी. पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




