वारिया में सड़क नवीकरण की पड़ी नींव, 4.96 करोड़ में मिलेगा नया रूप

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

दुर्गापुर नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के 36 नंबर वार्ड अंतर्गत वारिया इलाके की सड़क के नवीकरण कार्य की शुरुआत की गई. निर्माण कार्य का शिलान्यास दुर्गापुर नगर निगम की प्रशासक अनिंदिता मुखर्जी ने किया. मौके पर वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र यादव, निगम के कमिश्नर अब्दुल कलाम आजाद, पूर्व पार्षद लोकनाथ दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह सड़क माया वारिया बाजार मोड़ से वारिया रेल स्टेशन तक बनाई जाएगी. निर्माण पर करीब 4 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च होंगे. सड़क निर्माण शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है.वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वारिया शहर का अंतिम छोर है जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है. इस सड़क से हर दिन हजारों लोग वारिया स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के माध्यम से विभिन्न शहरों में नौकरी के लिए जाते हैं. वारिया क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में रहने वाले हिंदी भाषी लोग तथा स्कूली बच्चे भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं. पिछले कुछ समय से भारी वाहनों, बालू और निर्माण सामग्री की ढुलाई के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी. इससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. स्थानीय लोगों के आवेदन पर निगम प्रशासन ने करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से मिक्स्ड सड़क निर्माण को मंजूरी दी है. जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola