दुर्गापुर में भी कांग्रेस की ओर से मनाया गया संविधान दिवस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस की ओर से दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप में हर्षवर्धन रोटरी में लगी आंबेडकर प्रतिमा के नीचे संविधान दिवस मनाया गया. भारत के 75वें संविधान दिवस के मौके पर वकील शिवप्रसाद पाती और अन्य वकीलों ने संविधान पढ़ा.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस की ओर से दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप में हर्षवर्धन रोटरी में लगी आंबेडकर प्रतिमा के नीचे संविधान दिवस मनाया गया. भारत के 75वें संविधान दिवस के मौके पर वकील शिवप्रसाद पाती और अन्य वकीलों ने संविधान पढ़ा. कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में लिखा गया भारतीय संविधान कहीं अधिक प्रासंगिक है. उन्होंने हर कांग्रेस कार्यकर्ता व लोकतंत्र प्रेमी से इस संविधान की रक्षा का दायित्व लेने की अपील की. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदेव रॉय, तपन सिन्हा समेत जिला कांग्रेस के महासचिव पामलू मजूमदार, जिला महिला अध्यक्ष मेघना मन्ना, दुर्गापुर प्रथम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोबिन गांगुली, दुर्गापुर द्वितीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन बाउरी के अलावा रोबिन मिश्र, फैयाज अहमद, इबादत अली, सुब्रत मिश्र आदि उपस्थित थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन