झांझरा मैदान में खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
इसीएल के झांझरा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान मैदान में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया.
विज्ञापन
पांडवेश्वर.
इसीएल के झांझरा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान मैदान में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया. इसीएल/बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने मूर्ति का अनावरण किय. मौके पर इसीएल के तकनीकी निदेशक पीपी/ओपी नीलाद्रि राय, डीएफ/डीपी मोहम्मद अंजार आलम, महाप्रबंधक रमेश चंद्र महापात्र, एजीएम अचिंत्य हलदार, एपीएम रंगन चंद्र, एजेंट तन्मय कोले व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे. सीएमडी ने मेकैनिकल स्वीपर वैन का शुभारंभ किया, जो सड़कों की सफाई करेगा, इसके अलावा हिंदी पखवाड़ा एवं स्वच्छता प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सीएमडी ने कहा कि झांझरा एरिया आज भले ही पर्याप्त निष्पादन नहीं दे पा रहा है, पर महाप्रबंधक आरसी महापात्र उसकी बेहतरी में लगे हुए हैं. जल्द ही यहां निष्पादन के सारे रिकॉर्ड टूट जायेंगे. बाद में सीएमडी समीरन दत्ता नये इको पार्क को देखने पहुंचे. इससे पहले कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाप्रबंधक आरसी महापात्र ने दिया. एजीएम अचिंत्य हलदार के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन