रानीगंज में बुलडोजर पर निकले उत्साहित भाजपाई, खूब मना जश्न

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज में बुलडोजर पर निकले उत्साहित भाजपाई, खूब मना जश्न

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत और राज्य में भाजपा सरकार के गठन की खुशी में मंगलवार को रानीगंज का कोना-कोना भगवा रंग में रंगा दिखा.

विज्ञापन

रानीगंज.

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत और राज्य में भाजपा सरकार के गठन की खुशी में मंगलवार को रानीगंज का कोना-कोना भगवा रंग में रंगा दिखा. इस ऐतिहासिक अवसर पर एनएसबी रोड स्थित भाजपा विधानसभा कार्यालय से एक भव्य विजय रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

शहरभर में हुई परिक्रमा, विकास के नये युग का दावा

विधानसभा कार्यालय से शुरू हुई यह रैली रानीगंज शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी. रैली के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था.इस मौके पर आसनसोल जिला सांगठनिक उपाध्यक्ष डॉ. तुषार कांति बनर्जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की आज न केवल भाजपा के लिए, बल्कि पूरे रानीगंज और बंगाल के लिए गौरव का दिन है.पिछले 15 वर्षों से बंगाल विकास की राह देख रहा था. जनता ने टीएमसी के कुशासन को उखाड़ फेंकने का फैसला सुना दिया है.अब बंगाल में भी विकास की बयार बहेगी.

रैली में शामिल भाजपा नेता दिनेश सोनी ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया.उन्होंने कहा कि देश के 22 राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकारें विकास के नए आयाम स्थापित कर रही थीं, लेकिन बंगाल इससे अछूता था. आज बंगाल में भाजपा की सरकार का बनना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने जैसा है.

लोगों की टिकीं निगाहें

सियारसोल इलाके से निकाली गई रैली में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जो पूरी विजय यात्रा के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा.रैली में एक बुलडोजर शामिल किया गया था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मनोज ओझा, रवि केशरी, अजीत केशरी सहित अन्य समर्थकों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से आसमान गुंजा दिया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बुलडोजर भ्रष्टाचार और अराजकता के अंत का प्रतीक है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola